सांसद से मिले पैरा मिलिट्री संगठन के लोग
बागेश्वर। बागेश्वर में पैरामिलिट्री संगठन ने सांसद अजय टम्टा से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि जिले में सीपीसी र्केटीन नहीं है। जिसके कारण पैरामिलट्री के पूर्व सैनिकों को दूसरे जिले में जाना पड़ता है। उन्होंने लंबित समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। पैरामिलिट्री संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कपकोटी ने कहा कि सीपीसी र्केटीन नहीं है। पूर्व सैनिकों परेशान हैं। पूर्व सैनिकों की भांति उन्हें लाभ नहीं मिलता है। पैरामिलिट्री के शहीदों को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। भारत की सीमाओं की रखवाली और देश सेवा में उनका भी भारी योगदान है। केंद्रीय पैरामिलिट्री का निदेशालय भी राज्य स्थान पर खोला जाए। जिले में कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाए। इस मौके पर नारायण सिंह हरड़िया, धन सिंह, नारायण सिंह दुबड़िया, लक्ष्मण सिंह कनवाल, कुंदन सिंह फर्त्याल आदि मौजूद थे।