Uncategorized

भू-कानून लागू करने की मांग को एनएसयूआई का प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में भी भू-कानून की मांग जोर पकड़ने लगी है। एनएसयूआई ने सीमांत की चारों विधानसभा क्षेत्र में भू-कानून लागू करने को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा पहाड़ का अस्तित्व बनाए रखने के लिए भू-कानून लागू होना जरूरी है। शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में कार्यकर्ता तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कल्पासी ने कहा वर्तमान में उत्तराखंड में भू कानून बेहद लचीला है। जिसके कारण देश के कोने-कोने से लोग सीमांत में पहुंचकर आसानी से भूमि की खरीद फरोख्त कर रहे हैं। जो सीमांत की संस्कृति, भाषा, रहन-सहन के लिए सही नहीं है। अगर यही स्थिति रही तो कुछ वर्षो बाद पहाड़ की संस्कृति नामभर के लिए रह जाएगी। कहा वर्तमान में लागू कानून पहाड़ की जीवनशैली को विलुप्ती की ओर धकेल रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार से हिमांचल की तर्ज पर सीमांत में भू कानून लागू करने की मांग की है। कहा अगर राज्य में भू-कानून लागू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!