Uncategorized

पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई : सीएम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने ‘पेशावर कांड‘ की वर्षगांठ पर नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि भारत की आजादी के लिए ‘पेशावर कांड‘ एक महत्वपूर्ण पड़ाव था। मुख्यमंत्री श्री तीरथ ने पेशावर कांड की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा कि पेशावर कांड ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत की आजादी में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली तथा उनके साथियों के योगदान को अविस्मरणीय एवं अद्वितीय बताया है और कहा यह महत्वपूर्ण घटना भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!