कोटद्वार-पौड़ी

पेट्रोल पंपों के बाहर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग की
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने शहर के सभी पेट्रोल पंपों के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तेल मूल्यों में भारी गिरावट के बावजूद भी देश में लगातार पेट्रोल/डीजल के दामों में हो रही बेतहासा वृद्धि की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी राज में महंगाई आसमान छू रही है। बढ़ते पेट्रोल व डीजल के दाम आम जनमानस पर प्रभाव डाल रहे हैं। जिसके चलते खाद्य सामग्री पर भी मंहगाई की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज अमेरिका जैसे विकसित देश में जहां कर के रूप में 19 प्रतिशत लिया जा रहा है, वहीं भारत में 69 प्रतिशत कर वसूला जा रहा है। विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत 3147 रूपये प्रति बैरल अनुसार प्रति लीटर तेल (पेट्रोल) की कीमत 20 रूपये प्रति लीटर होनी चाहिए, लेकिन जनता के शोषण में लिप्त केन्द्र सरकार 79 रूपये प्रति लीटर पेट्रोल और 80 रूपये प्रति लीटर डीजल के आम ग्राहक से वसूल रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज विश्व के प्रत्येक देश में तेल की कीमतों में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार के अनुसार निर्धारित किए है, लेकिन देश की तमाम खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में तेल की कीमतों में रोज वृद्धि की जा रही है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर मुनाफाखोरी और जनता की गाड़ी कमाई पर डाका डालने का आरोप लगाया। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने से माल भाड़े की ढुलाई में वृद्धि हो रही है। जिसका सीधा असर मंहगाई पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मंहगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जहां मंहगाई चरम पर है, वहीं बेराजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, शकुन्तला चौहान, वीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विजय नारायण सिंह, हेमचन्द्र पंवार, विनीता भारती, पार्षद अनिल रावत, बलवीर सिंह रावत, श्रीमती शाहनवाज सम्सी, जितेन्द्र भाटिया, तेजपाल पटवाल, उदय नेगी, विजय माहेश्वरी, रघुलाल चमोला, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, सुनीता धस्माना आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!