मेयर ने पौधा रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी नेगी ने कोटद्वार रेंज के मगनपुर क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं सम्बद्र्घन का संदेश दिया। साथ ही लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
लैंसडौन वन प्रभाग के तत्वावधान में आयोजित वन महोत्सव सप्ताह के तहत कोटद्वार रेंज के मगनपुर क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी सहित पार्षदों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया। महापौर ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से भी ग्रामीण क्षेत्रों में खाली जगहों, बाग बगीचों सहित जंगलों में वृहद रूप से वृक्षारोपण किये जाने पर जोर दिया। इस मौके पर पार्षद राकेश बिष्ट, विवेक शाह, फारेस्टर नरेन्द्र भटृट, वनरक्षक डबल सिंह मौजूद थे। (फोटो संलग्न है)
कैप्शन03: मेयर श्रीमती हेमलता नेगी व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी पौधा रोपते हुए।