फार्मासिस्ट दिवस पर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों ने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने आमजन को विभिन्न रोगों के लक्षण, बचाव और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी।


रैली के दौरान विद्यार्थियों ने वर्तमान में फैल रही बीमारियों के साथ ही अन्य रोगों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार के वरिष्ठ फार्मासिस्ट डीएस नेगी ने फार्मासिस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. (डॉ.) पीएस राणा ने फार्मासिस्ट दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए फार्मेसी विभाग के विद्यार्थियों और फार्मासिस्टों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन फार्मेसी विभाग की प्राचार्य डॉ. ज्योति सक्सेना के नेतृत्व में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *