फर्रुखाबाद में लाइब्रेरी के अंदर भीषण धमाका, 2 लोगों के उड़े चिथड़े; 5 बच्चे घायल

फर्रुखाबाद , उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेंट्रल जेल चौराहे के पास स्थित ‘द सन क्लासेसÓ लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर हुए एक भीषण धमाके में दो लोगों के चिथड़े उड़ गए, जबकि लाइब्रेरी में पढ़ रहे करीब 5 बच्चे घायल हो गए हैं।
यह धमाका इतना जबरदस्त था कि मानव अंग विस्फोट स्थल से करीब 50 मीटर दूर तक जाकर गिरे। घटना में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
यह घटना कादरीगेट थाना क्षेत्र में आईटीआई मार्ग पर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज के पास हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां, एंबुलेंस और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *