फुटबाल में ढांडरी संकुल विजेता, ल्वाली संकुल रहा उपविजेता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम में आयोजित प्राथमिक शिक्षा की शरद एवं शीतकालीन ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में फुटबाल के फाइनल मुकाबले में ढांडरी और ल्वाली संकुल की टीमें निर्धारित समय तक 2-2 गोल की बराबरी पर रहीं। पेनाल्टी शूटआउट में ल्वाली ने 3-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया, जबकि ढांडरी उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाली प्रतिभाएं जिला स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।


शनिवार को रांसी में आयोजित प्रतियोगिता के समापन दिवस की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल लेंसडौन के ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन व व्यक्तित्व विकास में अहम योगदान हैं। खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं मंच देने के साथ-साथ उनके जीवन की दिशा व करियर को तय करने की महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उन्हें प्रतियोगिता में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के तहत ऊंची कूद बालक वर्ग में ढांडरी के प्रियांशु प्रथम, चरधार के तरुण द्वितीय और ल्वाली के सिद्धार्थ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में चरधार की हर्षिता ने प्रथम और ढांडरी की जान्हवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल बालक वर्ग में ढांडरी विजेता और चरधार उपविजेता रहा। बैडमिंटन सिंगल में कनिका विजेता और सानवी उपविजेता रहीं। डबल्स में सानिका-इशिका की जोड़ी विजेता व कनिका-दिया की जोड़ी ने उपविजेता रहीं। गोला फेंक जूनियर बालिका वर्ग में हर्षिता, तानिया, दिया, बालक वर्ग में आयुष कुमार, अशद रजा, अंश क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक वर्ग जूनियर में महेश, पंकज, दिव्यांशु अव्वल रहे। जूनियर वर्ग खो-खो बालिका वर्ग में चरधार विजेता व ढांडरी उपविजेता बने। बालक वर्ग में ल्वाली विजेता व ढांडरी उपविजेता रहे। लंबीकूद जूनियर बालिका वर्ग में तानिया, शानवी व अनुप्रिया, बालक वर्ग में अक्षित, अभिषेक व शौर्य कैंतुरा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ी जूनियर बालिका वर्ग में सृष्टि कोहली प्रथम, तानिया द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रही। 600 मीटर में सोनाली पहले, पल्लवी दूसरे व योगिता तीसरे स्थान पर रही। लंबीकूद प्राथमिक बालिका वर्ग में मन्नत, तन्वी व आराध्या अव्वल रहे। ब्लॉक खेल समन्वयक विपिन रांगड़, ब्लाक अध्यक्ष रश्मि बिष्ट ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगियों का विशेष आभार जताया। इस अवसर पर राजकीय जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भगत भंडारी, सुधीर लिंगवाल, उमा रौथाण, कमल उप्रेती, प्रवीन नेगी, जितेंद्र राय, कुलदीप सिंह, संजय पांडे, कुलदीप रावत, बसंती, रजनीश अणथ्वाल, प्रताप नेगी, प्रकाश रावत, आकांक्षा जोशी, सुशीला पंवार, अनिल रावत, राजेंद्र गुसाईं, देवेंद्र तिलवाल, निर्मला लिंगवाल, सुषमा बिष्ट, रीना पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *