प्रीतम सिंह रौतेला पांचवी बार प्रबंधक निर्वाचित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जनपद पौड़ी गढ़वाल के इंटर कॉलेज कालागढ़ की नवीन प्रबन्ध समिति का गठन किया गया। प्रबंधक पद पर प्रीतम सिंह रौतेला लगातार चौथी बार निर्विरोध प्रबंधक निर्वाचित हुए है। प्रीतम सिंह रौतेला 2014 में जनपद पौड़ी के ऐतिहासिक प्रबंध समिति चुनाव में भारी मतों से विजयी हुए थे, इसके बाद लगातार चार बार निर्विरोध निर्वाचित हुए है।


चुनाव अधिकारी संजय सिंह रावत प्रधानाचार्य जनता इंकॉ कमलपुर संगलाकोटी (पौड़ी गढ़वाल) एवं चुनाव पर्यवेक्षक मुकेश रावत प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार (पौड़ी गढ़वाल) ने बताया कि इंटर कॉलेज कालागढ़ की नवीन प्रबन्ध समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। अध्यक्ष पद पर केनिंग कुमार, उपाध्यक्ष पद पर जयदीप सिंह रावत, प्रबंधक पद पर प्रीतम सिंह रौतेला, सहायक प्रबंधक पद पर मनोज लिंगवाल, कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती रानी निर्विरोध निर्वाचित हुई है। जबकि कुलवंत सिंह, मनवीन सिंह नेगी, नरेन्द्र सिंह रावत, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रमोद कुमार, राजेंद्र सिंह बिष्ट, बृजेन्द्र सिंह नेगी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *