बस की चपेट में आने से बाईक सवार तीर्थयात्री की मौत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव शिवमूर्ति के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना पंजाब से दो बाइक सवार युवक ऋषिकेश की ओर से हेमकुंड साहिब के दर्शन के लिए जा रहे थे। शिवमूर्ति के समीप ऋषिकेश से बदरीनाथ की ओर जा रही एक बस की चपेट में आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। युवक सीधे बस के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बाइक से छिटककर दूर जा गिरा। इससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (35) पुत्र तरलोक सिंह, निवासी सुनेत, लुधियाना के रूप में हुई है। घायल युवक कर्मजीत सिंह (33) पुत्र बलवीर सिंह, निवासी भिंड जारखड, लुधियाना को पुलिस ने बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती करवाया है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *