बिग ब्रेकिंग

गंगोत्री-यमुनोत्री धामों में घटने लगे तीर्थयात्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री में हर दिन यात्रियों की तादाद पिछले महीने की अपेक्षा लगातार घट रही है। दोनों धाम में अब तक लगभग साढ़े सात लाख से अधिक तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौट चुके हैं। मौसम के बदलाव और बारिश की वजह से तीर्थ यात्रियों की संख्या घटने लगी है।
बीती 3 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। यात्रा शुरू होने पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा मई में तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ी। इसके चलते धामों सहित यात्रा पड़ावों पर खासी रौनक देखने को मिली। अच्छी खासी तादाद में श्रद्घालुओं के धाम दर्शन को पहुंचने से एक महीने के भीतर ही पिछले सारे रिकर्ड टूटते दिखे।
लेकिन 15 जून के बाद से यात्रियों की संख्या मं कमी देखने को मिल रही है। दोनों धाम में पिछले एक सप्ताह से महज 5 से 6 हजार यात्री ही पहुंचे हैं। बीते शनिवार को गंगोत्री धाम में महज 3254 और यमुनोत्री धाम में 2247 यात्री ही दर्शन को पहुंचे। इस तरह दोनों धाम में कुल 5501 तीर्थयात्री मां गंगा व यमुना के दर्शन कर लौटे।
रविवार को मिलाकर अब तक गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में साढ़े सात लाख से अधिक दर्शन कर वापस लौट चुके हैं। गंगोत्री धाम में लगभग करीब सवा 4 लाख जबकि यमुनोत्री धाम में सवा तीन लाख से अधिक अब तक दर्शन कर लौट चुके हैं। बरसाती सीजन शुरू होने पर चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्घालुओं की तादाद घटी है।
उधर, यमुनोत्री हाईवे पर रानाचट्टी के पास बड़े वाहनों की आवाजाही अस्थाई रूप से सुचारू कर दी गई है। यहां पर हाईवे पर सुधारीकरण का कार्य जारी है। बरसाती सीजन में यहां से बड़े वाहनों की आवाजाही खतरे का सबब बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!