Uncategorized

पिथौरागढ़ में व्यापारियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पूरे प्रदेश में लॉकडाउन को लेकर हुई असमंजस की स्थिति से आक्रोशित व्यापारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार
से राज्य हित में ऐसी सूचनाओं को कुछ दिन पूर्व से देने की मांग की। शनिवार को गांधी चौक में व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर के नेतृत्व में व्यापारियों ने
मुख्यमंत्री रावत का पुतला फूंका। कहा कि व्यापारी वर्ग शनिवार,रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का स्वागत करता है पर जिस तरह से रात को आदेश जारी होने से
जनता में भ्रम की स्थिति बनी। उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महामारी के दौरान सरकार एक ओर व्यापारियों की अनदेखी कर रही है वहीं दूसरी ओर
अलग-अलग निर्णयों से जनता को परेशान करने का कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!