Uncategorized

पिथौरागढ़ में ई-लोक अदालत का हुआ आयोजन 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। जनपद न्यायालय में ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के 20 मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विदी ने बताया कि ई-लोक अदालत के लिए दो बैंचों का गठन किया गया था। जिसमें जिला जज राजेंद्र जोशी एवं सदस्य गंगा सिंह बाफिला ने 1 शमनीय प्रकृति,12 मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित मामलों का निस्तारण किया। जिसमें 50 लाख 8 हजार 235 रूपये का सेटलमेंट किया गया। दूसरी बैंच में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर व सदस्य राजेंद्र प्रसाद जोशी ने 3 एनआईएक्ट के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया। जिसका 6 लाख 94 हजार का सैटेलमैंट हुआ। 2 बैंक संबधी ऋण मामलों का 7 लाख 5 हजार 320 रुपये का सैटेलमैंट किया। इस दौरान 1-1 वैवाहिक व भरण पोषण संबधी मामले का भी निस्तारण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!