कोटद्वार-पौड़ी

वृक्षारोपण कर लिया संरक्षण का संकल्प

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। पूर्व सैनिक,अद्र्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय घमंडपुर में पौधा रोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
सोमवार को पूर्व सैनिकों ने विद्यालय परिसर में आम,अमरूद,अनार सहित विभिन्न छायादार पौधों का रोपण किया। सदस्यों ने आम जन से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि आज मनुष्य अपने निजी स्वार्थ के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम होंगे।
पूर्व सैनिकों ने आमजनता से अपने जन्मदिवस सहित अन्य शुभ कार्यो पर एक पौधा अवश्य लगाने की अपील की। कहा कि कई व्यक्ति पौधा लगाने के बाद उसके संरक्षण पर ध्यान नहीं देते, जिससे कुछ समय बाद ही पौधा नष्ट हो जाता है। इसलिए हमें पौधा रोपण के साथ उनके संरक्षण पर भी ध्यान देना होगा। अभियान के दौरान सावन पर्व में क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी पौधा रोपण किया गया।
इस मौके पर संस्था के प्रधानाचार्य हर्षपाल कंडारी, अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल, उपाध्यक्ष प्रमोद रावत, सचिव सुभाष बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिवाकर लखेड़ा, बृजमोहन नेगी, वीरेंद्र सिंह, राकेश नेगी, शोभा चंदोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!