नई दिल्ली ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 13 जून को जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर रवाना हो गए. पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है. 6 दिन की दौरे में वह फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे और इस दौरान वे जी-7 समिट में भी भाग लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान विभिन्न द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर विश्व के कई नेताओं के साथ बातचीत करेंगे. 1993 में स्लोवाकिया के आजाद देश बनने के बाद किसी भारतीय पीएम का यहां का पहला दौरा है
पीएम मोदी 16 जून को पेरिस के एवियन शहर में होने वाले 17 जून को त्र7 समिट में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी की कई वर्ल्ड लीडर्स समेत अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर कूटनीतिक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग पर खास जोर देना शामिल है. यात्रा पर रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रणनीतिक दृष्टि में फ्रांस का एक खास स्थान है. इसी वर्ष राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत आए थे