कोटद्वार-पौड़ी

सेवा दिवस के रूप में मनाया पीएम का जन्मदिन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कुुष्ठ रोगियों को बांटे कंबल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने काशीरामपुर तल्ला में कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किए। इस दौरा बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
बेस चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभांरभ गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों को कंबल बांटे। सांसद तीरथ सिंह रावत ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने स्वावलंबी और स्वाभिमानी भारत की मजबूत आधारशिला रखी। देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिसका सबसे अधिक लाभ युवाओं और आने वाली पीढ़ियों को होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आरंभ किए गए स्टार्टअप इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे महत्वकांक्षी अभियान देश के युवाओं के नए भारत के सपनों को पंख लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे दूरदर्शी नेता के नेतृत्व में भारत विकसित देशों की तरह जल, थल और नभ में तकनीकी दक्षता एवं स्वावलंबन की ओर तेजी से अग्रसर है। इससे पूर्व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वन विभाग के पनियाली विश्राम गृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस को मनाते हुए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की।
इस मौके पर लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला, भाजपा नेता राज गौरव नौटियाल, इफको निदेशक उमेश त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन जसोला, जिला महामंत्री जंग बहादुर सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरव नौड़ियाल, नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, मंजू जखमोला, मीनू डोबरियाल, लक्ष्मी नेगी, दीपू पोखरियाल, प्रेम सिंह नेगी, उम्मेद सिंह बिष्ट शांता बामराड़ा, सुरमान सिंह, विजय लखेड़ा, अनिल बहुगुणा, कुलदीप अग्रवाल, पूनम खंतवाल, अभिषेक नेगी, अशीष रौतेला, शीतल भट्ट, ऋषभ भंडारी, बीरेंद्र रावत, पंकज भाटिया, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!