पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भृगुखाल रेंज भूमि, संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन एवं आर्मी 127 टीए बटालियन कैंप कस्याली (यमकेश्वर ब्लॉक) की ओर से थल नदी स्थित राजकीय पालीटेक्निक कैंपस में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही लोगों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर समाज सेविका श्रीमती इंदु नौटियाल, सेवानिवृत्त रेंजर राजेंद्र प्रसाद पंत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रशांत बडोनी, पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुकरेती, हयात सिंह, सोहन जुयाल, सुभाष, लोकपाल बिष्ट, सतीश बहुगुाा, दमयंती देवी, सुनीता रावत, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *