कांवड़ यात्रा सीजन की तैयारियों में जुटी पुलिस

Spread the love

उत्तरकाशी। आगामी कांवड़ यात्रा और मानसून सीजन के मद्देनजर जनपद पुलिस ने सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने मंगलवार को पुलिस, फायर एवं एसडीआरएफ अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांवड़ियों और तीर्थयात्रियों को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध कराने और उनके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने पर विशेष जोर दिया गया। ओवरस्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए0। मानसून के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को भूस्खलन, बाढ़ और अन्य आपदा संभावित क्षेत्रों की नियमित निगरानी, स्थानीय प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय और राहत एवं बचाव उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, वायरलेस और सैटेलाइट संचार व्यवस्था को भी हर परिस्थिति में सक्रिय रखने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *