कोटद्वार-पौड़ी

वयोवृद्ध ने पुलिस को दिये मास्क, सेनेटाइजर और हैंड ग्लब्स

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि। 
सतपुली। सतपुली के वयोवृद्ध नागरिक रामानन्द मित्तल ने थाना सतपुली पुलिस को अपनी तरफ से मास्क, सेनेटाइजर और हैंड ग्लब्स दिये। यह कार्य उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर किया।
वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरना कोविड-19 में जनपद पुलिस के सराहनीय कार्यों और थाना सतपुली द्वारा हर रोज कस्बा सतपुली में बुजर्गों, बच्चो, छात्रों और असहाय लोगों को कोरना बीमारी से बचाव के लिये नि:शुल्क मास्क वितरित किये जा रहे है। जिससे प्रेरित होकर आज कस्बा सतपुली के वयोवृद्ध नागरिक रामानन्द मित्तल ने थाना सतपुली पुलिस को अपनी तरफ से मास्क, सेनेटाइजर और हैंड ग्लब्स दिये। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बुजर्गों, बच्चों को नि:शुल्क मास्क वितरित करना बहुत ही नेक एवं सामाजिक कार्य है। पुलिस से प्रेरित होकर उन्होंने फ्रंट लाइन वॉरियर थाना सतपुली पुलिस को कोरना कोविड-19 से बचाव के लिये मास्क, सेनेटाइजर और ग्लब्स दिये। थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल ने रामानन्द मित्तल का आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!