उत्तराखंड

मनसा देवी पैदल मार्ग के गेट पर पुलिस ने जड़ा ताला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। मनसा देवी पैदल मार्ग पर दोपहिया वाहन से सवारियां ढोने की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुख्य गेट पर ही ताला जड़ दिया है। नवरात्र पर्व पर दोपहिया वाहन से मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में अच्छा खासा इजाफा हो जाता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने यह कदम उठाया है। ऐसे में अब हर कोई पैदल यात्रा कर मनसा देवी मंदिर र्केपस तक आ जा सकेगा। मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन फर्राटा भरते हैं। अधिकांश वाहन के चालक सवारियों से मनमानी रकम लेकर उन्हें मंदिर र्केपस तक पहुंचते हैं। ऐसे में कई बार दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। नवरात्र पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्घालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। वहीं दोपहिया वाहन से मंदिर पहुंचने वाले श्रद्घालुओं की संख्या भी एकाएक बढ़ जाती है। इन हालात में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कोतवाली प्रभारी भावना र्केथोला ने बताया कि पैदल मार्ग के मुख्य मार्ग को बंद कर दिया गया है। अब हर कोई पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंच सकेगा। दुकानदार भी पैदल जाएंगे। बिलकुल भी ढिलाई नहीं दी जाएगी। दोपिया वाहन के पैदल मार्ग पर दौड़ने से दुर्घटना होने का अंदेशा है। इसी के तहत गेट बंद किय गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!