महिलाओं और बच्चों को जागरूक कर रही पुलिस
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। एसएसपी पी रेणुका देवी द्वारा थाना पैठाणी, थलीसैण क्षेत्र में महिला सम्बन्धी अपराधो पर लगाम लगाने के लिए थानाध्यक्षों को महिला व बच्चों के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। थाना पैठाणी व थाना थलीसैण के महिला हेल्प डेस्क प्रभारियो द्वारा दिनांक 246 ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर 12,747 महिलाओं व बच्चों को अपराधों की रोकथाम, गुड टच-बैड टच, आपातकालीन नम्बर डायल-112, बाल हेल्प लाईन नम्बर-1098, साइबर अपराध आदि की विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को महिला अपराध से जागरूकता बुकलेट व पम्पलेट भी वितरित किए गए। साथ ही महिलाओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार, छेड़छाड़, भगा ले जाना, बाल विवाह आदि करता है तो इस तरह की घटनाओं की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा है। जिसमे पुलिस द्वारा महिला, बच्चों संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लग सकेगा।