Uncategorized

पुलिस ने संविधान दिवस मनाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिले के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी संविधान दिवस मनाया। पुलिस कार्यालय सहित कोतवाली व थानों में अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना व मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने संविधान के मूल्यों व आदर्शों की जानकारी देकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने में अपना योगदान देने को कहा गया। पुलिस कार्यालय में एसपी मणिकांत मिश्रा ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई। जिला मुख्यालय के अलावा सभी थाने, चैकियों व फायर स्टेशनों में भी संविधान दिवस मनाया गया। जहां थानाध्यक्ष, इंचार्ज व फायर अधिकारियों ने कर्मचारियों को संविधान बचाने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!