खोये मोबाईलों को उनके स्वामियों तक पुलिस ने पहुंचाया

Spread the love

नई टिहरी। टिहरी पुलिस ने खोए 18 मोबाइलों को ढूंढकर उनके स्वामियों तक पहुंचाया है। मोबाइल वापस पाने से खुश लोगों ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि वर्तमान में प्रचलित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से थाना क्षेत्र में गुम हुए मोबाइलों का रिकवरी अभियान एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देशन में चलाया गया। जिस क्रम में थाना मुनिकीरेती, थाना चंबा, थाना हिंडोलाखाल एवं थाना घनसाली के तहत माह अक्तूबर और नवंबर में गुम हुए 18 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके स्वामियों को लौटाने का काम किया गया है। जिसमें से 10 फोन थाना मुनि की रेती, 4 फोन थाना चंबा, 2 फोन थाना हिंडोलाखाल और 2 फोन थाना घनसाली में खोजकर मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए। मोबाइल स्वामी द्वारा अपने मोबाइल फोन वापस पाने पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस का आभार प्रकट किया है। पुलिस ने कहा कि गुम हुये मोबाइलों को तलाश करने का अभियान अभी जारी रहेगा। मोबाईलों को तलाशने में पुलिस टीम में एसएसआई योगेश कुमार पांडेय, एसआई जितेंद्र कुमार, विशाल चौधरी, सुरेंद्र पाल आदि की भूमिका अहम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *