जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल कल्याण समिति की ग्रोसरी कैंटीन में पोर्टल अपग्रेड होने के कारण कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इससे कैंटीन के कार्ड धारकों को जरूरत का सामान नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, समिति ने 12 अक्टूबर से कैंटीन में पहले की तरह सामान उपलब्ध कराने की बात कही है।

समिति के अध्यक्ष आरबीएस रावत ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय में कैंटीन के पोर्टल को अपग्रेड करने का कार्य चल रहा है। इसके चलते कंप्यूटर सिस्टम प्रभावित हुआ है और कार्ड धारकों को सामान वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पोर्टल अपग्रेड होने के बाद 12 अक्टूबर से सभी कार्ड धारकों को पूर्व की भांति कैंटीन से समस्त सामान उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके बाद कार्ड धारकों को सामान लेने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।