बीईओ पौड़ी के पद पर हुई तैनाती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : लंबे समय से खाली चल रहे बीईओ पौड़ी के पद पर तैनाती हो गई। हाल में निदेशालय से आए बीईओ मास्टर आदर्श ने पौड़ी ब्लाक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। अभी तक बीईओ कोट सावेद आलम ही बीईओ पौड़ी का काम भी देख रहे थे। सावेद आलम के पास जिला शिक्षाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा पर भी अतिरिक्त प्रभार है। जिले में डीईओ माध्यमिक का पद भी बीते सितंबर महीने से खाली चल रहा है। बीईओ की बात करे तो अब केवल जिले के पोखड़ा ब्लाक में बीईओ नहीं है। जबकि उपशिक्षाधिकारी के 12 पद खाली चल रहे है। एडी बेसिक गढ़वाल मंडल की सेवानिवृत्त भी इसी महीने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *