पोथ के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की

 

चम्पावत। चम्पावत के दूरस्थ पोथ के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली सहित तमाम मांग की है। उन्होंने इस संबंध में र्केप कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है। ग्रामीणों ने मांग पूरी नहीं होने पर आगामी लोस चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।शुक्रवार को टनकपुर से 35 किलोमीटर दूर पोथ क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि शंकर पांडेय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने र्केप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सौ प्रतिशत वोट डालने के बाद भी उनकी मांगों को अनदेखा किया गया है। ग्राम पंचायत पोथ के तोक गंगसीर में आजादी के 77 साल बाद भी न ही सड़क पहुंच पाई है और न ही बिजली। बताया कि पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में ग्रामीणों ने जिले के एकमात्र गंगसीर बूथ से सीएम धामी को सत प्रतिशत वोट देकर एक उम्मीद जताई थी। लेकिन अभी तक उनकी उम्मीद पर एक भी काम गांव में नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने आचार संहिता से पहले कोई भी कार्य न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। यहां योगेश सिंह, गजेंद्र सिंह, डुंगर सिंह, हीरा सिंह, अर्जुन सिंह, संजय सिंह, जगत सिंह आदि रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *