उत्तराखंड

उत्तरकाशी में चार घंटे बाधित रही बिजली आपूर्ति

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

उत्तरकाशी। तिलोथ पावर में हाउस में मेंटेनेंस कार्य के चलते उत्तरकाशी शहर में करीब चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान रहे। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने बताया कि तिलोथ पावर हाउस में 12 से एक बजे तक मेंटेनेंस कार्य के चलते शहर की बिजली आपूर्ति बंद रखी गई। हालांकि इसके बाद कुछ देर आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति देर तक बाधित रही। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच लोग खासे परेशान रहे। लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य के बहाने ऊर्जा निगम निर्धारित समय से ज्यादा कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रखता है। जिससे परेशानी उठानी पड़ती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!