Uncategorized

प्रदर्शनी में हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। अविरल क्रिएशंस की ओर से सुभाष नगर स्थित त्रिमूर्ति नगर में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। संस्था लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक संकट के उत्पन्न होने से कई लोग अवसादग्रस्त हो गए थे। ऐसे में आर्थिक मजबूती के लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य शुरू किया गया। महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ ही आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो रही हैं। अपनी रचनात्मकता से वह विविध कार्यों को कर रही हैं। सभी तरह के अचार, हर प्रकार के मास्क, दिया-बाती, मोमबत्ती, चॉकलेट बुके, रंग बिरंगे मोहक आकृतियों से सजे दीये व अन्य रचनात्मक उत्पाद बना रहीं हैं। सकारात्मकता का सृजन करके अपनी पहचान स्वयं बनाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील हैं। बताया कि महिलाएं न सिर्फ स्वयं बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहीं हैं। इसी को लेकर प्रदर्शनी में महिलाओं ओर से बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में सिडकुल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सारस्वत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कुसुम धीमान, कमला नेगी, सुनीता सैनी, प्रिया, मुनेश, रेनू, सुमन भट्ट, मनीषा, अंजली शर्मा, पारुल, रीना धीमान, कुसुमलता, दीपा ,श्याम ,चंदन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!