Uncategorized

प्रशिक्षण वर्ग से पार्टी और कार्यकर्ताओं को होगा फायदा: विनोद रतूड़ी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले में संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग को पार्टी और कार्यकर्ताओं के हित में बेहत्तर बताया। कहा भाजपा की ओर से चलाए गए प्रशिक्षण वर्ग का पार्टी को भविष्य में फायदा होगा। कहा प्रदेश सरकार पारदर्शिता से कार्य कर रहीं है, जिसका आम जनता को लाभ मिल रहा है।
राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी पार्टी दफ्तर में पत्रकार वार्ता में कहा कि बीते दिनों संपन्न हुए भाजपा प्रशिक्षण वर्ग से कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति और नीति के अनुरुप बहुत कुछ सिखने को मिला है। प्रदेश सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा जल्द सरकार प्रदेश की जनता के सामने रखेगी। सरकार प्रदेश हित में ईमानदारी से कार्य कर रही है। केंद्र सरकर की योजना हर घर नल हर घर जल योजना पर तेजी से कार्य चल रहा है, जल्द जनता को योजना का लाभ मिलेगा। सरकार बिना ब्याज के बेरोजगार युवाओं को बैंकों से लोन दिला रही है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन सके। कहा बीते दिनों सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोबरा-चांठी पुल का लोकार्पण किया था इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोबरा-चांठी के दौनों तरह की ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़क का सुधारीकरण करने की मांग भी सीएम के सम्मुख रखी है। पुल के दोनों तरफ की सड़कों को यातायात आवागम के लिए बेहत्तर बनाया जाऐगा। कहा पूर्ववर्ती कांग्रेस ने प्रदेश में किसी प्रकार का विकास कार्य नहीं किया, कांग्रेस के मंत्री और विधायक आपस में लड़ते रहे, जिससे प्रदेश का विकास कार्य ठप पड़ा रहा। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकारों को शॉल देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद उनियाल, विक्रम कठैत, शीशराम थपलियाल, विजय कठैत, गोपीराम चमोली, दिनेश भट्ट, भूपेंद्र चौहान, असगर अली, प्रशांत नौटियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!