जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा विकासखंड थलीसैंण के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर ब्यासी में गृह आधारित प्रसव की रोकथाम व संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल की अध्यक्षता में शिविर में का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें संस्थागत प्रसव कराने के लिए जागरूक किया।
गुरूवार को गर्भवती महिलाओं की जांच व संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र की 13 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही आमजन को मातृत्व सुरक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी दी गई। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देना ह, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आ सके। इस अवसर पर निम्मी कुकरेती, समीर बिष्ट, सी.एच.ओ. नीतू, एएनएम मंजू सती, तुलसी देवी आदि मौजूद रहे।