अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों के तहत शनिवार को शिक्षा संकाय स्थित बीएड संकाय से अकादमिक शोभायात्रा की रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने तैयारियों का निरीक्षण कर विभिन्न समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रिहर्सल के दौरान शोभायात्रा से जुड़े कार्यक्रमों का क्रमवार परीक्षण किया गया और आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कुलपति ने शिक्षा संकाय में आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों के संयोजकों और सदस्यों के साथ तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं का विवरण प्रस्तुत किया। रिहर्सल के दौरान दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी.के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. ए.के. नवीन, कला संकायाध्यक्ष प्रो. हरीश जोशी, दृश्यकला संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चंद्र जोशी, वाणिज्य संकायाध्यक्ष डॉ. एच.आर. कौशल, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. रिजवाना सिद्धिकी, कुलानुशासक डॉ. दीपक सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा समितियों के संयोजक और सदस्य उपस्थित रहे।