देश-विदेश

राष्ट्रपति मुर्मु ने 412 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी, डोगरा रेजिमेंट के मेजर शुभांग कीर्ति चक्र से सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता पुरस्कारों को ऐलान किया गया। इस दौरान डोगरा रेजिमेंट के मेजर शुभंग को शांतिकाल के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।
वीरता पुरस्कार हासिल करने वालों में मेजर शुभंग का भी नाम शामिल है। जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक अपरेशन के दौरान असाधारण वीरता का परिचय दिया। इस दौरान उन्होंने अपने युद्घकौशल का प्रदर्शन करते हुए एक आतंकवादी पर घातक हमला किया और उसे ढेर कर दिया था। साथ ही मेजर शुभंग ने घायल सैनिकों को बचाया था।
राष्ट्रपति ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 412 वीरता पुरस्कारों और अन्य रक्षा अलंकरणों को मंजूरी दी। जिसमें 6 कीर्ति चक्र, 15 शौर्य चक्र, 92 सेना मेडल, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल समेत कई मेडल शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, चार मरणोपरांत समेत 6 कीर्ति चक्र और दो मरणोपरांत समेत 15 शौर्य चक्र का ऐलान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!