उत्तराखंड

राष्ट्रपति का अभिभाषण ऐतिहासिक: तीरथ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। रानीगढ़ मंडल के शक्ति केंद्र झिरकोटी के झिरकोटी बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि बजट सत्र में महामहिम राष्ट्रपति का अभिभाषण ऐतिहासिक रहा है। सांसद रावत ने कहा कि भाजपा पूरे देश में ये कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास नारा दिया है वो आज सच हो रहा है। रविवार को बूथ अध्यक्ष महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है। मंडल महामंत्री सुनील कुमार एवं आशीष बिष्ट के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में चौतन्य बिष्ट, ईश्वर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह नेगी एवं शैलेंद्र सिंह नेगी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़ा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दिनेश डिमरी, मंडल प्रभारी लक्ष्मी जोशी, कर्णप्रयाग सुभाष चमोली एवं विक्रम मिंगवाल, जिला संयोजक राजेन्द्र सगोई, ग्राम प्रधान भुवना देवी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश डिमरी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेखा बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सचिन बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!