उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने थराली में किया पथ संचलन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। हिंदू नव वर्ष प्रारंभ के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा थराली में पथ संचलन किया गया। संचलन में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। रविवार को पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वयंसेवक थराली स्थित रामलीला मैदान में एकत्रित हुए यहां से कतारबद्घ स्वयंसेवकों ने बैंड की धुन पर रामलीला मैदान से थराली तिराहे तक पथ संचलन किया। इस दौरान थराली मुख्य बाजार में महिलाओं एवं बच्चों ने संचलन कर रहे स्वयं सेवकों पर फूलों की वर्षा की। संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जिला प्रचारक जयदीप, कर्णप्रयाग जिला कार्यवाह विष्णु भट्ट, थराली के खंड कारवां रमेश पुरोहित, देवाल के खंड कारवां सुरेशानंद कुनियाल सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!