देश-विदेश

कमल का बटन दबाओ, संतोष भैया को जिताकर भाजपा की सरकार बनाओ: स्मृति ईरानी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

0-मुद्दों का समाधान चाहिए तो 17 तारीख को कमल का बटन दबाएं
0-धर्म के लिए धैर्य का परिणाम है राम मंदिर निर्माण
0-कांग्रेस के घमंडियों की सरकार ने राम के अस्तित्व को नकारा था
जबलपुर,। कांग्रेस पार्टी की सरकार और इनके घमंडी नेताओं ने प्रभु राम के अस्तित्व को नकार दिया था। सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार ने प्रस्तुत दस्तावेज में कहा था कि राम काल्पनिक हैं, राम का कोई ऐतिहासिक आधार नहीं है। वहीं भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता ने धर्म के लिए धैर्य धारण कर तथ्यों के साथ संघर्ष किया और आज परिणाम सबके सामने है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का लोकार्पण होने जा रहा है और इसी दिन रामलला मंदिर में विराजमान होंगे। आप लोगों को मुद्दों का समाधान चाहिए तो 17 नवंबर को कमल का बटन दबाकर फिर एक बार मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करें। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जबलपुर जिले की सिहोरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी संतोष बरवडे के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्रीमती स्मृति ईरानी ने बालाघाट जिले की कटंगी विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है।
केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव आस्था के साथ विकास की पक्षधर रही है। इसीलिए आज देश से लेकर आपके मध्यप्रदेश तक विकास कार्यों की निरंतरता है और आमजन को सीधे लाभान्वित करने कि योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। भाजपा की सरकार में आम जनमानस का जीवन स्तर खुशहाल हुआ है। इसी विकास की निरंतरता को बनाए रखने आप सबको पुन: मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार चुनना है। मध्यप्रदेश में फिर भाजपा सरकार बनाने के लिए आप सब 17 तारीख को कमल का बटन दबाकर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं।
भाजपा सदैव विकास की पक्षधर रही
केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि सिहोरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संतोष भैया को अपना आशीर्वाद प्रदान करें और प्रचंड मतों से जिताकर विधायक बनाएं। भारतीय जनता पार्टी हमेशा विकास की बात करती है। भाजपा सदैव विकास की पक्षधर रही है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनी है, भारत तेजी से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने विकास करके प्रदेश को विकसित राज्य बनाया है। फिर एक बार भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा आपके प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके नेताओं को विकास से कोई वास्ता नहीं है। कांग्रेस के नेता हमेशा अपने परिवार का भला करने की सोचते हैं, जनता की भलाई नहीं करते। भाजपा सरकार हमेशा जनता को लाभान्वित करने वाली योजनाएं संचालित करती है, ताकि जनता को अधिक से अधिक सीधे लाभ पहुंचाया जा सके।
कमल का साथ दें मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करें
केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी ने कहा कि आप सभी ने दीपावली का पूजन किया है। आप सभी लोगों को मालूम है कि माता लक्ष्मी कमल पर विराजमान होती हैं। आप सभी कमल का साथ दें, कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताएं। आप कमल का साथ देंगे तो माता लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी और आशीर्वाद देंगी। इस अवसर पर जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, राजेश दहिया, अंकित तिवारी, प्रवीण कुररिया, आदित्य सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!