कोटद्वार-पौड़ी

शिविर में किया समस्याओं का निस्तारण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा रविवार को अटल आदर्श उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारा परिसर में नालसा द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं हेतु बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, विद्युत विभाग, उद्योग विभाग, स्वजल विभाग, जिला पूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा कैम्प लगाकर आमजनता की समस्याओं का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी अकरम अली द्वारा शिविर का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि आमजनमानस की समस्याओं का निस्तारण हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को इस तरह के शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हुए अपनी समस्याएं सम्बंधित विभागों के पास रखनी चाहिए, जिससे मौके पर ही उन समस्याओं का निस्तारण किया जा सकेगा। शिविर में कृषि विभाग के स्टॉल पर 25, समाज कल्याण विभाग 12, पशुपालन 9, राजस्व विभाग 9, ग्राम विकास विभाग 6, स्वास्थ्य विभाग 21, बाल विकास विभाग 12, समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर 9 लोगों को कोविड वेक्सीन भी लगायी गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी आकाश जोशी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेन्द्र चौधरी, पुलिस उपाधिक्षक प्रेम लाल टम्टा, खंड विकास अधिकारी शिव सिंह भंडारी, प्रधानाचार्य चन्द्र शेखर नौटियाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!