कर्म विभूषण सम्मान समारोह में प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लखनऊ : राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया सभागार में सनातन महापरिषद भारत एवं राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में “कर्म विभूषण सम्मान समारोह 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, सुरेश राही, राकेश राठौर, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, समाज सेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. ए.पी. सिंह ने लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्य मंत्री रजनी तिवारी, राज्य मंत्री सुरेश राही, राज्य मंत्री राकेश राठौर, पूर्व मंत्री स्वाति सिंह, मंत्री विजय लक्ष्मी एवं भाजपा युवा नेता धीरज सिंह उपस्थित रहे। समारोह का मुख्य आकर्षण केजीएमयू की कुलपति प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद को “कर्म विभूषण 2026” सम्मान प्रदान किया जाना रहा। उन्हें चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व गृह सचिव उत्तर प्रदेश एस.के. रघुवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट एस.पी. सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक सी.एम. नौटियाल, प्रो. डॉ. शैली महाजन, योगी महेंद्रनाथ गोरक्षधाम, दिल्ली के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर वी.के. जोशी, रूपेश जैतली, चार्टर्ड अकाउंटेंट उत्तम कुमार शर्मा, अधिवक्ता राधेश्याम गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप दुबे, वरिष्ठ अधिकारी राजर्षि मुखर्जी, हिमांशु पांडेय, विशाल जालान, शोभित शुक्ला, राजेंद्र सिंह भाकुनी, ईशांत प्रताप सेंगर, ईशू प्रताप सिंह एवं पुष्पेंद्र पांडेय सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सनातन महापरिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.एम. पांडेय ने कुलपति प्रो. डॉ. सोनिया नित्यानंद से पत्रकारों के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की मांग रखी। कुलपति ने आश्वासन दिया कि इस विषय को शासन स्तर तक पहुंचाकर सकारात्मक पहल की जाएगी। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर अर्चना तिवारी, डॉ. कल्पना वर्मा, डॉ. किरण उपाध्याय, अनिल मिश्रा, कंचन सुंडली, उपेंद्र तिवारी, गरिमा तिवारी, लक्ष्मी सिंह, माधवी सिंह, बृजेश पांडेय, आनंद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *