जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रविवार से लापता चल रहे विकासखंड रिखणीखाल के ग्राम तोल्यूंडांडा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक बुधवार सुबह कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर सुरक्षित मिल गए।
प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह रावत रविवार को अपनी पत्नी को बाहर जाने की बात कह कर निकले, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी की तरफ से पुलिस में उनकी गुमशुदगी की सूचना दी गई, जिसके बाद से पुलिस उन्हें तलाश रही थी। पुलिस को यह पता चला कि लक्ष्मण रविवार को रोडवेज बस से कोटद्वार आए। लेकिन, इसके बाद कहां गए, यह जानकारी नहीं मिल पा रही थी। रिखणीखाल थाना प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि लक्ष्मण कोटद्वार रेलवे स्टेशन पर बैठे हैं। उनके साथ उनके कोई परिचित भी मौजूद हैं, जो उन्हें घर वापस लेकर आ रहे हैं। बताया कि लक्ष्मण की घर वापसी के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि वे कहां और क्यों गये थे।