प्रो. सिन्हा मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एचएनबी गढ़वाल विवि में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सितंबर में प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव को लेकर विवि ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डॉ. बीजीआर परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रो. पीयूष सिन्हा को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।


डॉ. बीजीआर परिसर में छात्र संघ चुनाव को लेकर बैठक आयोजित हुई। चुनाव को शांतिपूर्व व निष्पक्ष कराए जाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों को तैनात कर दिया है। बताया कि इस बार भी वरिष्ठ शिक्षाविद प्रो. पीयूष सिन्हा मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जबकि डॉ. विपुल सिंह और डॉ. विक्रम सिंह नेगी को सहायक निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को विवि के लागू नियमों और लिंगदोह समिति के दिशा निर्देशों के तहत चुनाव की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *