उत्तराखंड

चिपको आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम आयोजित किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। चिपको आंदोलन की 49वीं वर्षगांठ पर देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंदोलन की पुरोधा गौरा देवी को याद कर उन्हें श्रद्घासमुन अर्पित किए गए। पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। वृक्ष पुरुष किशन मलड़ा ने कहा कि आज से 49 वर्ष पहले जंगलों को बचाने के लिए गौरा देवी पेड़ों पर चिपक गई थीं। इस आंदोलन को चिपको आंदोलन कहा गया। गढ़वाल और कुमाऊं के तमाम लोगों ने आंदोलन में भागीदारी की। आंदोलन की अग्रिम पंक्ति पर खड़ी रही गौरा देवी को याद किया और उनके चित्र पर पुष्प अपिर्त किए। इस दौरान जलस्रोतों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। वनाग्नि से वनों को बचाने का लक्ष्य साधना होगा। इस मौके पर देवकी देवी, रमा देवी, ममता देवी, मनीषा देवी, टीना, दिया, सावित्री, अभिषेक , दीपु, जोगा ,बालम, बबिता, वैभव, देश दीपक आदि मौजूद रहे।
नाटक के जरिये किया जागरूक
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को स्वच्छता के मायने बताए। एजुकेशन इंडिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने शहर के कई स्थानों पर जाकर गीत और नाटकों का प्रदर्शन किया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ प्रधानाचार्य ड़ आशा तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है। गंद्गी से कई तरह की बीमारियां होती हैं। भारत स्वच्छ अभियान की परिकल्पना को सच करना है। छात्र-छात्राओं ने कठायतबाडा, मंडलसेरा, तहसील और नदीगांव से बाजार क्षेत्र में जाकर स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। छात्रों की टीम में दिव्या, पलक, मानवी, जिया, नमामि, कनिष्का, चांदनी, कनिका, इकरा, भावना, आदि ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर शिक्षक महेश पांडे, दीपा खाती, हिमांशु चौबे, ममता रावल, सोनिया टम्टा, आनंद पाठक, रितु अरोरा आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!