जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई।
बैठक में नवनियुक्त जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि संविधान निर्माण में दिया गया बाबा साहेब का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब की जयंती के मौके पर छह से 15 अप्रैल तक जिले में प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम होगा। इसके माध्यम से बाबा साहेब के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। कार्यक्रम में लैंसडौन विस के विधायक दिलीप सिंह रावत, महापौर शैलेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सह संयोजक अनीता आर्य, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, दीपक भंडारी, प्रशांत बछवान, शशि कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, विकासदीप मित्तल, आशीष आदि मौजूद रहे।