उत्तराखंड

मेयर पति पर केस दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के खिलाफ नगर आयुक्त जय भारत सिंह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर हरिद्वार ग्रामीण जिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल ने आपत्ति जताते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर जल्द मुकदमा वापस लेने की मांग की। ऐसा न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। हरिद्वार ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा निगम के अधिकारियों की पोल खोलने का काम रहे हैं। जिससे क्रोधित होकर नगर आयुक्त ने फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पूरा मामला राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, और जो भी इनके खिलाफ आवाज उठाता है उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज करा दिए जाते हैं। एक सप्ताह में मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कुछ ही महीने अब रह गए हैं। जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रदर्शन करने वालों में जसबीर सिंह प्रधान, रेखा कश्यप, प्रदेश अध्यक्ष यंग ब्रिगेड सेवादल अजय किशोर भंडारी, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, अंकुर रौथान, नावेज अंसारी, शिवम खेवड़िया, रितु कंडियाल, डॉ. मेहरबान, नीटू शर्मा, रजत कुमार, विजय कुमार, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, वसीम सलमानी, सोनू शर्मा, संदीप कुमार, अमित आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!