कॉमर्स विभाग में चलाया जनजागरूकता अभियान

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्रीनगर गढ़वाल विवि के कॉमर्स विभाग में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आईटी के शमीम अहमद ने स्नातक योग्यता प्राप्त अभियार्थियों को अप्रेंटिसशिप के माध्यम से ऑप्शनल ट्रेड में ओजीटी (आन द जाब) कर करियर बनाने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। साथ ही अप्रेंटिसशिप अवधि में किये जाने वाली धनराशि, पंजीकरण करने से सम्बंधित आदि जानकारी दी गई। इस मौके पर दीपक सिंह, उत्तम सिंह बागड़ी, प्रदीप ध्यानी, सुरेश कुमार, विक्रम सिंह, रविवाकर के साथ ही वाणिज्य संकाय के प्रो. अतुल ध्यानी, प्रो. पी नैथाणी, प्रो. वीसी शर्मा आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *