बिग ब्रेकिंग

पंजाब में भाजपा को क्यों मिली करारी हार, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बताई बड़ी वजह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली,एजेंसी। पंजाब नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार पर केंद्रीय षि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कहा कि उन नतीजों को किसानों के आंदोलन से जोड़ना अनुचित है। हम पंजाब में कमजोर थे और इसके पहले हम अकाली दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ते थे। लेकिन हमने इस बार अलग से लड़ाई लड़ा है, जिससे वहां पार्टी को नुकसान हुआ है।
असम में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के प्रति प्रो इनकंबेंसी के चलते भाजपा विधानसभा चुनावों में अधिक सीटे जीतने वाली है। असम के लोगों ने देखा है कि इसके पहले की सरकार में क्या हो रहा था। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास कोसों दूर था, कानून और व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब थी। एंटी- इनकंबेंसी के बजाय असम में प्रो-इनकंबेंसी देखी जा रही है। यह भाजपा के लिए बहुत अच्छा संकेत है और मुझे उम्मीद है कि भाजपा फिर से सरकार बनाने में सफल होगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री जी और उनकी पूरी टीम ने इन 5 वर्षों में जनता की जो सेवा की है। असम में शांति और कानून व्यवस्था की स्थापना की है। उन्होंने विकास को नए आयाम से जोड़ा है।
बता दें कि पंजाब में स्घ्थानीय निकाय चुनाव 2021 में कांग्रेस को राज्घ्य भर में भारी जीत मिली है। बठिंडा, कपूरथला सहित कई जगहों पर उसने अन्घ्य दलों का लगभग सफाया कर दिया है। अधिकतर जिलों में तस्घ्वीर साफ हो गई है। कांग्रेस ने कई नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों पर कब्घ्जा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!