उत्तराखंड

पूरन सिंह सतवाल बने जिलाध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ की ओर से रविवार को बैठक की गई। जिला अस्पताल के सभागार में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने विभिन्न लंबित समस्याओं पर चर्चा की। उनके निराकरण की मांग की गई। वहीं जिला कार्यकारणी का भी गठन किया गया। इसमें पूरन सिंह सतवाल को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा त्रिलोक सिंह फर्त्याल को जिला मंत्री, रमेश मल्ल को संरक्षक, कमलेश तिवाड़ी वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जोगेंद्र प्रसाद को जिला कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। चुनाव चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष ललित तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस दौरान कर्मचारियों ने पौष्टिक आहार भत्ता देने, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की पदोन्नती डार्करूम सहायक, ओटी सहायक, लैब सहायक के पद पर करने, एक महीने का अतरिक्त मानदेय देने, जोखिम भत्ता देने, 42सौ ग्रेड पे देने समेत लंबित मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की मांग की। मांग पूरी नही होने पर आंदोलन की चेतावनी भी कर्मचारियों ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!