Uncategorized

पूर्व सीएम रावत का क्रांति वीर चौराहे पर किया भव्य स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। सरकार की ग्रीष्म कालानी राजधानी की तैयारी देखने गैरसैंण कूच पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रांति वीर चौराहे पर जोरदार भव्य स्वागत किया। कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश सरकार को ग्रीष्मकाल में गैरसैंण बैठने को मजबूर करेगी। कांग्रेस गैरसैंण को 2022 में पूर्ण राजधानी का दर्जा देने कृत संकल्प है। इस मौके पर पत्रकारों से रु-ब-रु होते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गैरसेंण को ग्रीष्म कालीन राजधानी घोषित किया है। लेकिन इसके बाद भी किसी मंत्री व सचिव स्तर के अधिकारियों को गैरसैंण में नही बैठाया गया है। जो जनता के साथ छलावा है। इसके अलावा मासी में भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश लाल वर्मा ने बाजे गाजे के साथ पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत किया। यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी को कांग्रेस विधायकों ने स्वागत करते हुए स्थाई राजधानी निर्माण में एक कदम आगे बढ़ने में सरकार का साथ दिया था। कहा ग्रीष्मकाल के 3 माह 15 सितंबर को पूर्ण हो रहे है। लेकिन अभी तक कोई मंत्री, सचिव स्तर के अधिकारी नही बैठाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएम ने चुटकुले अंदाज में कहा कि प्रदेश सरकार की आंख खोलने के लिए कांग्रेस पार्टी को गैरसैंण कुच कर ग्रीष्मकालीन राजधानी में आखिर कहा तक आगे बढ़ी देखने का निर्णय लेना पड़ा। आक्रोश भरे शब्दो मे कहां कोरोना का बहाना बना कर प्रदेश सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी में बैठने व विकास कार्यों अनदेखी करने का बहाना बना रही हैं। गैरसैंण कूच में उनके साथ मुख्य रूप से पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व विधायक जागेश्वर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवारी, हिमेश खर्कवाल, ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, सिकंदर पवार, हीरा बिष्ट, पीसीसी सदस्य गणेश कांडपाल, महेश लाल वर्मा, विनोद कुमार, दीपक बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!