Uncategorized

भारत छोड़ो आंदोलन की 78 वीं वर्षगांठ पर दी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धाजंलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक जेल अल्मोड़ा में वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, एडीएम बीएल फिरमाल ने नेहरू वार्ड में राष्ट्रीय स्वतन्त्रता संग्राम आंदोलन में सक्रिय संग्राम सेनानियों को पुष्प अर्पित किए। कोविड-19 संक्रमण के चलते इस बार अगस्त क्रांति दिवस सादगी पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर विस उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि अल्मोड़ा जेल आजादी के आंदोलन की गवाह रही है। यहां कई वीर सेनानी देश को आजाद कराने के लिए बंदी रहे। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त, 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी। जिसमें कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बढ़चढ़ कर बड़ी रैलिया हुई। जिसकी चलते आज हम खुली हवा में चैन की सांस ले रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने व पर्यटन के रूप विकसित करने की बात कही। कहा कि हमारा प्रयास रहेगा हम अपने स्वतन्त्रता आंदोलन में शहीद हुए लोगो के सपनों को साकार करने के लिए इस तरह के कार्य करें, जिससे हमारी युवा पीढ़ी देश को एक नई दिशा की ओर ले जा सके। इस अवसर पर लोगो ने नेहरू वार्ड में जाकर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों, जिनमें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, गोविंद बल्लभ पंत, हर गोविंद पंत, विक्टर मोहन जोशी, खान अब्दुल गफ्फार खान, सैयद अली, देवीदत्त पंत, दुर्गा सिंह, बद्रीदत्त पाण्डे, आर्चाय नरेन्द्र देव आदि के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!