पूर्व विधायक केसी पुनेठा को उपचार के लिए चॉपर से ले गए
चम्पावत। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे पूर्व विधायक कृष्ण चन्द्र पुनेठा को उपचार के लिए राज्य सरकार की ओर से भेजे गए चॉपर से देहरादून होते हुए मुंबई ले जाया गया। लोगों ने पूर्व विधायक के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि लंबे समय से बीमार विधायक को मंगलवार हेलीकाप्टर से देहरादून पहुंचाया गया है। जहां से उन्होंने दूसरी हवाई सेवा से मुंबई ले जाया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि चांदमारी खेल मैदान में पहुंचे हेलीकाप्टर में पूर्व विधायक के साथ उनके बेटे और भतीजे भी गए हैं। पूर्व विधायक पुनेठा यूपी कार्यकाल में भाजपा से 1991 से 1994 तक विधायक का चुनाव जीते इसके बाद 1996 में फिर से लोहाघाट-पिथौरागढ़ से विधायक का चुनाव जीते थे।