Uncategorized

क्वारंटाइन सेंटरों में घटिया भोजन देने पर भड़के कांग्रेसी, पुतला फूंका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। क्वारंटाइन सेंटरों में भर्ती संक्रमितों को घटिया भोजन देने का आरोप लगाते हुये कांग्रेसियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला प्रशासन का पुतला दहन किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि क्वारंटाइन सेंटरों में मरीजों को घटिया भोजन दिया जा रहा है। साथ ही उनका उपचार भी नहीं किया जा रहा है। क्वारंटाइन लोगों का कहना है कि उनके भोजन में कीड़े पाये जा रहे है। कांग्रेसियों ने चेतावनी देते हुये कहा कि यदि क्वारंटाइन सेंटरों का व्यवस्था को शीध्र ही दुरूस्त नहीं किया गया तो कांग्रेसी उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान कांग्रेसियों ने पुतले को आग हवाले कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरूण तनेजा, बंटी पपनेजा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!