राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने भगवान बद्री विशाल के किए दर्शन

श्रद्धालु देवभूमि की संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण, स्वच्छ और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान दें
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : राज्यपाल उत्तराखण्ड डॉ. ढाल सिंह बिसेन शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बद्री विशाल के दर्शन कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने भगवान बद्री विशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।


इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं से देवभूमि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक विरासत एवं विशिष्ट पहचान को संरक्षित रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। राज्यपाल ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित एवं देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए सामाजिक सद्भाव, आपसी सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों की मर्यादा का पालन करने, प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने, उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एडीसी जितेन्द्र चौधरी उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, अलकेश नौड़ियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *